2018 राष्ट्रमण्डल खेल या 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया, में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 के मध्य में आयोजित हुआ। यह ओलंपिक व एशियाड खेलों के बाद तीसरा सबसे बड़ी बहु-खेल स्पर्धा है| ऑस्ट्रेलिया ने पांचवी बार, राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करी।
22 अगस्त 2008 को, क्वीन्सलैण्ड के प्रीमियर, एन्ना ब्लिघ ने
आधिकारिक तौर पर 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी
करने के लिए गोल्ड कोस्ट शहर की बोली लगाई थी। 7 अप्रैल 2009 को, एबीसी ने गोल्ड
कोस्ट शहर और करारा स्टेडियम के लिए क्वींसलैंड राज्य के बीच एक
भूमि विनिमय समझौते की सूचना दी। 16 अप्रैल 2009 को क्वींसलैंड के
प्रीमियर अन्ना ब्लेघ ने संवाददाताओं से कहा था कि गोल्ड कोस्ट सिटी के सफल
राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से, शहर को विश्व कप की
मेजबानी जीतने में भी मदद मिलेगी I
क्वींसलैंड के प्रीमियर ने
ऑस्ट्रेलियन कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन को बोली लगाने के लिए सरकार के समर्थन का
संकेत दिया था। 31 मार्च 2010 को, ऑस्ट्रेलियाई
कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों
की मेजबानी के लिए बोली लगाई अक्टूबर 2011 को, गोल्ड कोस्ट शहर के
मेयर रॉन क्लार्क ने कहा कि खेल समाप्त होने के बाद यह शहर को एक मजबूत विरासत
प्रदान करेगा।
31 मार्च
2010
को, श्रीलंका के हम्बनटोटा शहर ने 2018 राष्ट्रमंडल
खेलों के लिए एक आश्चर्यजनक बोली लगाई। 2004 के
हिंद महासागर सुनामी ने हम्बनटोटा को नष्ट कर दिया था, और वह एक बड़ा पुनर्निर्माण प्रक्रिया से गुजर
रहा है। हम्बनटोटा बन्दरगाह का पहला चरण पूरा होने वाला है जिसे चीन की सरकार से वित्तिय सहायता प्राप्त है। मटला
अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, जो
श्रीलंका का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, हम्बनटोटा
के निकट ही बनाया गया है। यहाँ एक नया हम्बनटोटा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
भी बनाया गया था, जिसने 2011 क्रिकेट विश्व कप में मैचों की
मेजबानी की थी।
10 नवंबर को, हम्बनटोटा के
अधिकारियों ने दावा किया था कि वे मेजबान अधिकारों को जीतने के लिए पहले से ही
पर्याप्त वोट प्राप्त कर चुके हैं।हालांकि, 11 नवंबर को आधिकारिक
तौर पर घोषणा की गई थी कि गोल्ड कोस्ट शहर ने खेलों को मेजबानी प्राप्त की है।.
गोल्ड कोस्ट शहर की बोली सफल होने के प्रमुख तकनीकी पहलुओं
में से एक तथ्य यह था कि बोली लगाने से पूर्व ही शहर में 80 प्रतिशत खेल स्थल विकसित किये
जा चुके थे। शहर के तीन क्षेत्र सेंट्रल गोल्ड कोस्ट सिटी, उत्तरी गोल्ड कोस्ट सिटी और
साउथ गोल्ड कोस्ट सिटी में अधिकतर खेल स्थल बनाये गये है जोकि खेल ग्राम पार्कवुड
से मात्र 20 मिनट की दूरी पर स्थित है। गोल्ड कोस्ट शहर के बाहर आयोजित
प्रतियोगिताओं में क्रमशः ट्रैक सायक्लिंग और बास्केटबॉल के प्रारंभिक दौर थे जो
क्रमशः ब्रिस्बेन और केर्न्स या टाउन्सविले में
आयोजित किये गये, साथ ही
शूटिंग प्रतियोगिता,पड़ोसी
क़स्बे बेलमंट में सम्पन्न हुए।
2018 राष्ट्रमंडल खेलों के लिये
बनाये गये खेल ग्राम के 1252 स्थायी आवासों में 6600 खिलाड़ियों और अधिकारियों के
रहने के लिये व्यवस्था की गई है।
यातायात-साधन
गोल्ड कोस्ट लाइट रेल प्रणाली, गोल्ड कोस्ट शहर एक्वाटिक सेंटर, ब्रॉडवॉटर पार्कलैंड्स और गोल्ड
कोस्ट सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र सहित कई प्रमुख खेल स्थानों से जुड़ा हुआ है, इसके अलावा सर्फ़र्स पैराडाइस
और ब्रॉडबीक के प्रमुख आवास केंद्र और पार्कलैंड का खेल ग्राम भी जुडे हुए हैं।
प्रणाली के विस्तार हेतु अक्टूबर 2015 में घोषणा कि गई थी, जिसके तहत गोल्ड कोस्ट
यूनिवर्सिटी अस्पताल को तत्कालीन वर्तमान टर्मिनस के रेलवे लाइन से हेलेन्सवैल में
ब्रिस्बेन तक जोड़ा गया था। दिसंबर 2017 में, खेल के लिए विस्तार को आम जनता
के लिये खोला गया।
प्रतिभागी देश
इस टूर्नामेंट में 71 राष्ट्रमण्डल देशों के लगभग 4,230 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।मालदीव
ने अक्टूबर 2016 में राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया था।31 मार्च 2018 को राष्ट्रमण्डल खेल संघ का
सदस्य के रूप में पुनः चयन होने के बाद, गांबिया ने राष्ट्रमंडल खेलों
में वापसी की है
खेल
इस राष्ट्रमण्डल खेल में कुल 18 खेलों में 275 पदक स्पर्धाएं
होंगी। वर्तमान अनुमोदित खेलों में 10 प्रमुख खेल जिसमें
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, लॉन बाउल्स, नेटबॉल (महिलाओं के
लिए), रग्बी सातवें, स्क्वैश, तैराकी और
वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। इस बार रिकॉर्ड 38 पैरा-खेलों की
स्पर्धाएं पाँच विभिन्न खेलों (एथलेटिक्स, सायक्लिंग, लॉन बॉल, तैराकी और
भारोत्तोलन) में आयोजित होंगी। 8 मार्च 2016 को, बीच वॉलीबॉल को 18वें खेल के रूप में
घोषित किया गया था।
यह कार्यक्रम 2014 के राष्ट्रमंडल
खेलों की तरह ही सामान रूप से होगा, हालांकि इसमें कुछ
बदलाव किये गये है। इससे जूडो को हटाया गया है, बास्केटबॉल पुनः
जोड़ा गया है, और महिला रग्बी और बीच वॉलीबॉल जैसे
नये खेलों को जोड़ा गया है।
7 अक्टूबर 2016 को, यह घोषणा की गई कि
महिलाओं के लिए सात नए खेल, कार्यक्रम में
शामिल किए गए जायगें,
अत: अब पुरुषों और महिलाओं के लिए
समान कार्यक्रम होंगे। यह इतिहास में पहली बार होगा कि किसी भी प्रमुख बहु-खेल
आयोजन में समान खेल होगें।
उद्घाटन समारोह का आयोजन 4 अप्रैल 2018 को 20:00 से 22:40 AEST के दौरान गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में किया गया। इस आयोजन की
टिकट दरें 100 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी जबकि बच्चों के लिये यह दर आधी थी। राष्ट्रमण्डल की प्रमुख क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधित्व उनके पुत्र चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार द्वारा किया गया।
राष्ट्रों की परेड
परम्परा के अनुसार, खेलों के पिछले संस्करण के
मेजबान स्कॉटलैंड सबसे पहले क्रम पर परेड को आया, जिसके बाद शेष प्रतिभागी
यूरोपीय देश आये।इसके बाद सभी देश अपने महाद्वीपों के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के
अनुसार परेड को आये। यूरोपीय देशों के बाद अफ्रीकी, अमेरिकी, एशियाई और कैरेबियाई और सबसे
अंत में ओशिनिया के देश मार्च को आये। सभी देशों ने अपने हाथों में तख्ती ली हुई
थी जिसमे देश का नाम हस्ताक्षरों के साथ लिखे थे।
समापन समारोह
समापन समारोह का आयोजन 15 अप्रैल 2018 को करारा स्टेडियम में आयोजित
किया गया जिसमे AU$30 मिलियन का खर्च आया। ऑस्ट्रेलियाई पॉप स्टार गाय सबेस्टियन, सामंथा जेड, डेमी इम तथा द वेरोनिकास ने अपनी
प्रस्तुतियाँ पेश की।
राजकुमार एडवर्ड, वेसेक्स के अर्ल द्वारा
खेलों के समापन की घोषणा की गयी तथा राष्ट्रमण्डल ध्वज बर्मिंघम, इंग्लैंड को सौंपा
गया जो 2022 के खेलों का आयोजन करेगा।
ध्येय वाक्य
2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का आधिकारिक
ध्येय वाक्य "शेयर द ड्रीम" (सपनों को साझा करें) है। यह वाक्य
प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेलों के विषय में साझा किये गये सपनों और अनुभवों को
रेखांकित करता है।
चिह्न
2018 राष्ट्रमण्डल खेलों के चिह्न
में मेजबान नगर गोल्ड कोस्ट की आकाश रेखा तथा भूदृश्य का छायाचित्र है।
शुभंकर
2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का आधिकारिक
शुभंकर बोरोबी है जिसका 2016 में चयन हुआ था। बोरोबी एक नीला कोआला जिसके शरीर पर पारम्परिक
चिह्न हैं। "बोरोबी" का अर्थ युगाम्बेह भाषा में कोआला
है, जो कि गोल्ड कोस्ट व आसपास में निवास
करने वाली आदिवासी जाति युगाम्बेह लोगों द्वारा बोली जाती है।
